‘मेक इन इंडिया’ पहल के 12 शानदार साल पूरे हो गए है। जिसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार नेतृत्व में इस कार्यक्रम ने भारत की प्रतिभा, तकनीक और उत्पादन को वैश्विक पहचान दिलाई है।”
“सालों में इनोवेशन को नए अवसर मिले”
सीएम योगी ने कहा कि, “इन वर्षों में इनोवेशन को नए अवसर मिले हैं, निवेश में भरोसा बढ़ा है और मैन्युफैक्चरिंग में नई क्षमताएं आई हैं। ‘लोकल से ग्लोबल’ के विज़न और ‘मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड’ के मंत्र ने स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़कर भारत के औद्योगिक आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।”
‘विकसित भारत’ का संकल्प
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, “रोजगार के नए अवसरों, निवेश के अनुकूल माहौल और बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ, ‘मेक इन इंडिया’ भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में नई गति दे रहा है। इस परिवर्तनकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल से सराहना, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत के ज़रिए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।”











