विश्व पर्यटन दिवस पर सीएम धामी ने दी बधाई, कहा-“देवभूमि में एडवेंचर, धार्मिक, इको और ग्रामीण पर्यटन बना आकर्षण का केंद्र”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस दौरान सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “पर्यटन न सिर्फ उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, बल्कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को देश और दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम भी है।”

8 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक पहुँच रहे
सीएम धामी ने कहा कि, “उत्तराखंड में हर साल लगभग 8 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। चार धाम यात्रा सहित राज्य के विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, उत्तराखंड की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रमाण है।”

पर्यटन क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और डबल-इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड न सिर्फ आध्यात्मिक पर्यटन, बल्कि एडवेंचर, धार्मिक, इको और ग्रामीण पर्यटन में भी देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़