सीएम धामी ने विशेषज्ञों के साथ किया मंथन, इनोवेशन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तार से की चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर PMO के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद और विभिन्न वैज्ञानिक, तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इस अवसर पर विज्ञान, तकनीक, इनोवेशन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर ‘उत्तराखंड विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन नीति-2026’ और वर्ष 2023-24 / 2024-25 के लिए ‘ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट’ (GEP) पर तकनीकी रिपोर्ट जारी की गई।

अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
सीएम धामी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि “वे ‘उत्तराखंड विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन नीति-2026’ में कार्बन क्रेडिट को शामिल करें और आम जनता के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग (जल संचयन) को आसान, सुविधाजनक और व्यावहारिक बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास करें। तकनीक के माध्यम से राज्य को ज्ञान, अनुसंधान और इनोवेशन पर आधारित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाते हुए उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करना हमारी प्राथमिकता है।”

बैठक में अधिकारी हुए शामिल
बैठक में ‘अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शिव कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. परमिंदर मैन, HESCO के संस्थापक डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, IIT रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़