प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम योगी की शिष्टाचार भेंट, दिल्ली में मुलाकात क्या हुई मुलाकात?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के बाद सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। सीएम योगी ने पोस्ट में कहा कि, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपका मार्गदर्शन मुझे हमेशा ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए नई ऊर्जा देता है।”

पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम योगी ने आगे लिखा कि, “अपना बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार।” सीएम योगी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। लेकिन इस मुलाकात के कई तरह से राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

मुलाकातों के क्या मायने?
बता दें कि 8 अगस्त को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। वहीं आगामी चुनावों को लेकर भी इन मुलाकातों को बेहद अहम माना जा रहा है। आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। बीजेपी चुनाव को लेकर लगातार रणनीति बनाने से लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़