मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थानीय निवासियों और जन-प्रतिनिधियों के साथ सीएम मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना।
पीएम मोदी ने की सराहना
इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने स्वच्छता में जन-भागीदारी के लिए किए जा रहे सराहनीय प्रयासों का ज़िक्र किया। सीएम ने कहा कि “प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से मध्य प्रदेश के युवाओं द्वारा नदियों की सफाई के लिए उठाए गए प्रशंसनीय कदमों के बारे में बताया। साथ ही, उन्होंने नशा-मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पोषण, खेल प्रतिभाओं को अवसर देने और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।”
संकल्प की भावना में नई ऊर्जा का संचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के हर कोने में हो रहे सकारात्मक बदलावों और लोगों के प्रयासों को देश के सामने लाने का एक सशक्त माध्यम है। यह सेवा, भागीदारी और संकल्प की भावना में नई ऊर्जा का संचार करता है।












