सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी योगी की पाती, कहा-“सामाजिक कुरीतियों की बेड़ियों को तोड़ना होगा”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम योगी की पाती लिखी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम योगी की पाती लिखी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, “अमर शहीद भगत सिंह ने सिर्फ 23 वर्ष की कम उम्र में ही मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनकी जयंती हम सभी के लिए राष्ट्रीय कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए नई ऊर्जा के साथ अपने संकल्प को दोहराने का अवसर है।”

‘संकल्प को कर्म से जोड़ने की प्रेरणा’
सीएम योगी ने लिखा कि, “हमें भी उनके अदम्य साहस और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर जातिवाद, नशाखोरी और अन्य सामाजिक कुरीतियों की बेड़ियों को तोड़ना होगा। उनके जीवन से हमें ज्ञान को अपनी शक्ति बनाने, सीखने की ललक को बनाए रखने और अपने संकल्प को कर्म से जोड़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।”

सीएम योगी की अपील
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब युवा ज्ञान को कौशल से, कौशल को संकल्प से और संकल्प को कर्म से जोड़ेंगे, तो इससे उनके सपनों के साथ-साथ राज्य की विकास यात्रा को भी नई गति मिलेगी।” सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा कि, हम सब मिलकर एक ज्ञानवान, मूल्यों पर आधारित और सक्षम उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़