मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दर्शन, कहा-गरीब और कमजोर की जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगा कड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन लगाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन लगाया। इस दौरान सीएम योगी ने दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही उन्हे भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

बुजुर्ग से मारपीट का मामला
सीएम योगी ने अधिकारियों को इस दौरान सख्त निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि गरीब और कमजोर की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में रायबरेली से पहुंचे बुजुर्ग ने मारपीट और रुपये छीनने की पीड़ा बताई। जिस पर मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल अधिकारियों को आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति, खुशहाली और सुदृढ़ कानून व्यवस्था ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों को दिया निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दौरान सभी नागरिकों को भरोसा दिलाया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर उनका समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़