मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से देशभर में मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बता दें कि ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत 3 और 4 अक्टूबर को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
जन-भागीदारी से मिली काफी गति
बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा’, ‘आंगन मिलन सेवा’ और ‘सेवा की कहानी’ जैसे कार्यक्रमों को जन-भागीदारी से काफी गति मिल रही है।
आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा
इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों ‘मेरे सपनों का भारत’ (भाषण और चित्रकला), ‘सेवा: मेरा योगदान’ और ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ के संबंध में भी चर्चा की गई। सभी कार्यक्रमों को भव्य स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।












