उमरिया में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों की दी जानकारी

'किसान कल्याण वर्ष-2026' पहल के तहत मध्य प्रदेश के उमरिया में 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ पहल के तहत मध्य प्रदेश के उमरिया में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। सीएम मोहन यादव इस कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान किसानों से संवाद किया गया।

नई कृषि तकनीक और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “उमरिया न सिर्फ पारंपरिक खेती में, बल्कि नवाचार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि उमरिया की मोरिंगा की मांग देश के अन्य राज्यों में भी है।” संवाद के दौरान सीएम ने किसानों से आग्रह किया कि धान और श्रीअन्न फसलों के उपार्जन के लिए समय पर पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने नई कृषि तकनीक और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी।

खेती के लिए सिंचाई सुविधाएं जरूरी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “टेक्नोलॉजी और नवाचार के साथ-साथ, हमारी सरकार हमारे अन्नदाताओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।” उन्होंने कहा कि किसानों की खेती के लिए सिंचाई सुविधाएं बहुत जरूरी है। ऐसे में राज्य सरकार हर गांव और खेत को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़