केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हई। इस दौरान कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली के 42 प्रमुख कॉरिडोर के लिए AI-आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को 1,789.52 करोड़ की मंज़ूरी दी है। दिल्ली के लाखों लोगों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इसका असर महसूस होगा। इससे ट्रैफ़िक में कम समय बर्बाद होगा, काम और घर आने-जाने का सफ़र आसान होगा, सड़क हादसों पर तेज़ी से कार्रवाई होगी और एम्बुलेंस को प्राथमिकता मिलेगी, जिससे हर सेकंड किसी की जान बचा सकता है।
‘ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III’ को मंज़ूरी
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से ‘ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III’ को मंज़ूरी मिलने से भारत के स्वच्छ और सशक्त ऊर्जा भविष्य को नई गति मिलेगी। 135 GW रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) और 50 GWh बैटरी स्टोरेज की क्षमता, तथा राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में एक मज़बूत पावर ग्रिड से ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी, रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे और 2035 तक 900 GW नॉन-फॉसिल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को मज़बूती मिलेगी।
रबी फसलों की MSP बढ़ाने का निर्णय
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से मार्केटिंग सीज़न 2027-28 के लिए रबी फसलों के MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। देश के करोड़ों किसानों की उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा और उनकी आय भी मजबूत होगी। केंद्र की मोदी सरकार का यह फैसला किसानों के कल्याण के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।











