सीएम योगी ने आधुनिक उपकरणों से लैस इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुस्तक “संघर्ष” का किया विमोचन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इंटरसेप्टर वाहनों (चार-पहिया और दो-पहिया) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने 25 चार-पहिया और 62 दो-पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही प्रदेश में इंटरसेप्टर वाहनों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। इनमें 35 चार-पहिया और 137 दो-पहिया वाहन हैं।

किताब “संघर्ष” का विमोचन
इस मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व DGP, पद्म श्री प्रकाश सिंह की लिखी किताब “संघर्ष” का विमोचन किया गया। साथ ही, सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस (STF) के बहादुर जवान और अमर शहीद स्वर्गीय सुनील कुमार की पत्नी को सम्मानित किया। सुनील कुमार को देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने के लिए मरणोपरांत ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, जन-सुरक्षा के संकल्प के साथ देश की सेवा में जुटे उन पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्हें ‘राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार’ और ‘मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार’ मिला है।

नियमों के उल्लंघन पर तुरंत एक्शन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, नए इंटरसेप्टर वाहनों से तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने, काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न और रैश ड्राइविंग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर तुरंत एक्शन करने के लिए मदद मिलेगी। इनमें स्पीड लेजर गन, ब्रेथ एनालाइजर, टिंट मीटर और डेसिबल मीटर जैसे उपकरण भी हैं। जरूरत पड़ने पर इन वाहनों का इस्तेमाल ट्रैफिक रिस्पॉन्स व्हीकल के रूप में भी किया जा सकेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़