उज्जैन में दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेदिक सेमिनार आयोजित, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर विचार किए साझा

उज्जैन के सरकारी धन्वंतरि आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेदिक सेमिनार और सिल्वर जुबली P.G. एलुमनाई मीट 2026 आयोजित हुई।

उज्जैन के सरकारी धन्वंतरि आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेदिक सेमिनार और सिल्वर जुबली P.G. एलुमनाई मीट 2026 आयोजित हुई। इस कार्यक्रम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने अपने विचार भी साझा किए।

सेमिनार का मुख्य विषय
बता दें कि इस सेमिनार का मुख्य विषय ‘होलिस्टिक एप्रोचेस ऑफ आयुर्वेद इन द मैनेजमेंट आफ लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर्स’ (जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रबंधन में आयुर्वेद का समग्र दृष्टिकोण) रहा। इस कार्यक्रम में देशभर से 500 से ज्यादा आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉक्टर, वैज्ञानिक और शोधार्थी शामिल हुए।

शोधकर्ताओं और छात्रों के साथ सार्थक चर्चा
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि, “इस मौके पर, हर व्यक्ति तक समग्र स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के लाभ पहुँचाने के लिए आयुर्वेद को आधुनिक शोध, वैज्ञानिक प्रमाणों और इनोवेशन से जोड़ने पर देश भर के डॉक्टरों, विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और छात्रों के साथ सार्थक चर्चा हुई।” मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “हमारी सरकार उज्जैन को आयुर्वेद, योग, वेलनेस, मेडिकल शिक्षा और शोध के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़