पंचकूला में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में सीएम धामी ने की शिरकत, क्रिकेट खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

सीएम धामी ने पंचकूला में आयोजित 'नमो क्रिकेट लीग' में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम धामी ने पंचकूला में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सीएम धामी ने युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। उन्होंने कहा कि “खेल के मैदान में उतरने का एक अलग ही आनंद होता है। युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने से मेरा मन खुशी से भर गया। खेल का मैदान हमें सिखाता है कि अपने लक्ष्यों को पाने के लिए टीम भावना, लगातार कोशिश और पूरी लगन के साथ आगे बढ़ना ज़रूरी है।”

देश में खेलों को लगातार बढ़ावा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मानित नेतृत्व में देश में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों ने युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।”

युवाशक्ति को स्पोर्ट्स से जोड़ने का प्रयास
सीएम धामी ने कहा, “खेल सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना को मजबूत करने का भी सशक्त माध्यम हैं। आज आवश्यकता है कि हम युवाशक्ति को स्पोर्ट्स से जोड़ें और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़