‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत नीमच में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअली हिस्सा लिया। इस दौरान अन्नदाताओं से बातचीत की और उन्हें प्राकृतिक खेती के प्रति प्रेरित किया।
धनिया पर आधारित 79 प्रोसेसिंग यूनिट
संवाद के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “नीमच के हमारे किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती करके अपनी आय बढ़ा रहे हैं। नीमच में धनिया पर आधारित 79 प्रोसेसिंग यूनिट हैं। किसानों की कड़ी मेहनत की वजह से जिले की A-ग्रेड कृषि उपज मंडी में आवक और आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। जिले की 133 दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से हर दिन लगभग 23 हजार लीटर दूध इकट्ठा किया जाता है।”
67 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “रामपुरा-मंसा सिंचाई परियोजना से 212 गांवों के 67 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जिससे लगभग 36 हजार किसान परिवारों को लाभ होगा। प्रस्तावित जावद-नीमच और खुमानसिंह शिवाजी जलाशय सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से 500 से ज्यादा गांवों में 1 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।











