भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए सूची जारी की है। उत्तर प्रदेश से 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में दो महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।
16 अक्टूबर को होगा मतदान
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे। वहीं पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। 16 अक्टूबर को इस सभी सीटों पर मतदान होगा। नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 11 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसकी वजह से इन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में एक सीट खाली हुई है।
16 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख
चुनाव आयोग के अनुसार, इसके तहत नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तक है। जिसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर शुक्रवार तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इन सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होगा। वोटिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी।












