प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र-समर्पित जन-सेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके साथ-साथ राज्य के सभी लोगों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना भी की।
संस्कृति और विरासत को भी मजबूती
सीएम धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा की यह 25 सालों की यात्रा विकास, सुशासन और राष्ट्र-हित के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उनके नेतृत्व में विकास के साथ-साथ हमारी आस्था, संस्कृति और विरासत को भी नई मजबूती मिली है।”
प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि, “देवभूमि उत्तराखंड में तीर्थ-स्थलों का विकास और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण इसी संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। बाबा विश्वनाथ और माँ गंगा से प्रार्थना की गई कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु प्रदान करें और उन्हें राष्ट्र-सेवा के लिए निरंतर शक्ति दें।”












