प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे, ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उज्जैन में 'विकसित भारत संकल्प सभा - सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उज्जैन में ‘विकसित भारत संकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। इस दौरान सीएम मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मान
इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से सेवा की भावना को हर व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचार सुने।”

विकसित भारत के निर्माण में योगदान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘कर्म ही मेरा धर्म है’ का भाव हमें हर दिन, हर पल राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है। उनके 25 वर्षों का अनुभव और जनता का विश्वास पूरे देश की पूंजी है। ‘हम करके रहेंगे’ के विश्वास के साथ, आज हम सभी ने सेवा और जन-भागीदारी के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़