‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत रतलाम में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। सीएम ने किसानों से पारंपरिक खेती, जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया।
एग्रो-प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “यहाँ की कृषि विविधता और उपजाऊ भूमि के कारण फूड प्रोसेसिंग, मसाला इकाइयों, दाल मिलों और एग्रो-प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। किसान भाइयों को इस उद्यमशीलता से जुड़ने के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ जैविक और प्राकृतिक खेती को भी अपनाना चाहिए।”
आधुनिक कृषि उपकरणों को अपनाने पर जोर
सीएम मोहन यादव ने किसानों से कहा कि, “नई तकनीक और आधुनिक कृषि उपकरणों को अपनाएं ताकि खेती लाभदायक बने और इससे किसानों की समृद्धि के साथ-साथ राज्य का भी विकास हो सके।” सरकार का मानना है कि आधुनिक तकनीक और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलने से किसानों की आय और समृद्धि को गति मिलेगी।











