भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किय। राज्य में पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और नई परियोजनाओं को गति देने के लिए सीएम मोहन यादव ने ‘MP ट्रैवल मार्ट’ के दौरान देश-विदेश के प्रमुख पर्यटन निवेशकों, हॉस्पिटैलिटी समूहों और संबंधित पक्षों के साथ आमने-सामने की बैठकें की।
निवेशकों को दिए लेटर ऑफ अवॉर्ड
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि, इस मौके पर पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर, विरासत संरक्षण, कौशल विकास और फिल्म पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 2,948 करोड़ से अधिक के MoU हुए। निवेशकों को विभिन्न परियोजनाओं के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड भी दिए गए।
निवेशकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “मध्य प्रदेश सरकार सिंगल-विंडो सिस्टम, तेज़ी से मंज़ूरी और इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट के ज़रिए निवेशकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।” सीएम ने कहा कि पर्यटन के नज़रिए से मध्य प्रदेश असीम संभावनाओं का केंद्र है। प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, ऐतिहासिक धरोहर और आध्यात्मिक पर्यटन के कारण मध्य प्रदेश असीम संभावनाओं वाला राज्य है।











