प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय सेवा के 25 वर्ष पूरे हो चुके है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत मध्य प्रदेश के सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में ‘व्योम’ और ‘नीरा’ नाम के दो चीते छोड़े।
देश में चीतों की कुल संख्या अब 60
बता दें कि देश में चीतों की कुल संख्या अब 60 हो गई है, जिनमें से 41 चीतों का जन्म भारत की धरती पर हुआ है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “कुनो नेशनल पार्क से शुरू हुआ यह सफ़र अब गांधी सागर अभयारण्य और बुंदेलखंड के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व तक पहुँच गया है।”
पर्यटन, रोज़गार को मिलेगी नई दिशा
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “यह कदम सिर्फ वन्यजीव संरक्षण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन, रोज़गार और स्थानीय विकास को भी नई दिशा मिलेगी। यह हमारी ‘प्रोजेक्ट चीता’ टीम की अथक कोशिशों का नतीजा है।” सीएम मोहन यादव ने इसके लिए टीम के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।











