पीएम नरेंद्र मोदी से मिले आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, राज्य के लिए उठाए विकास से जुड़े मुद्दे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, सिंचाई, कृषि तथा बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे करने पर आंध्र प्रदेश की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों भूमिकाओं में देश की सेवा की है।

सहकारी संघवाद पर जोर देने की सराहना
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के सहकारी संघवाद पर जोर देने की भी सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में राज्यों को भागीदार बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की स्थिति और विश्वसनीयता मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं, राज्य की आर्थिक स्थिति, कृषि और सिंचाई से जुड़े मुद्दों की भी जानकारी दी।

पोलावरम परियोजना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा
इस बैठक के दौरान पोलावरम परियोजना की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री ने गोदावरी और कावेरी नदियों को जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि इससे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत दक्षिणी राज्यों में पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकारों के दौरान देशभर में सड़क नेटवर्क और बिजली ग्रिड का विस्तार हुआ है। वहीं नदी जोड़ो परियोजना को आगे बढ़ाने से राष्ट्रीय जल ग्रिड के निर्माण का रास्ता खुल सकता है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़