बागेश्वर में ‘पांचवें सीमावर्ती पर्वतीय ज़िला बाल विज्ञान महोत्सव-2026’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने विज्ञान के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके साथ ही युवा और बाल इनोवेटर्स के साथ बातचीत भी की। सीएम धामी ने इस अवसर पर विज्ञान, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए अहम घोषणाएं भी की।
सीएम धामी ने की घोषणा
सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित कर घोषणा करते हुए कहा कि, “राज्य के सभी ज़िलों में विज्ञान और इनोवेशन सेंटर बनाए जाएंगे, साइंस-टेक्नोलॉजी-इंजीनियरिंग-मैथमेटिक्स (STEM) लैब्स को AI से जोड़ा जाएगा और सभी ब्लॉक में ‘लैब ऑन व्हील्स’ चलाई जाएगी। इसके अलावा, सीमावर्ती ज़िला विज्ञान महोत्सव और उससे जुड़े कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे, महिला विज्ञान और विकास सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, और स्कूलों को रोबोटिक्स और ड्रोन शिक्षा से जोड़ने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे।”
देश में तकनीकी विकास और नवाचार को गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान ने देश में तकनीकी विकास और नवाचार को नई गति दी है। इसी दिशा में उत्तराखण्ड में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, कोडिंग, मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन जैसी आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।”












