उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय बाजपुर में ओलावृष्टि से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। सीएम धामी ने प्रभावित इलाकों का हवाई और ज़मीनी निरीक्षण किया ताकि फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके। इस दौरान, प्रभावित किसानों से मिलकर सीएम धामी ने उनकी समस्याएं सुनी।
अधिकारियों को सीएम के निर्देश
इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे फसलों को हुए नुकसान का जल्द से जल्द विस्तृत आकलन सुनिश्चित करें। जिसके बाद नियमों के अनुसार प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जा सकें।
किसानों के साथ खड़ी सरकार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। हर परिस्थिति में प्रदेशवासियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”












