UPSSSC ने इंटर लेवल भर्ती का किया ऐलान, यहां जाने कब स्टार्ट होंगे आवेदन?

UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटर लेवल भर्ती का ऐलान किया है।

UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटर लेवल भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिये इंटर लेवल पर कुल 1784 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं वो इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर 10 नवंबर, 2026 से कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता
भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2026 तक जारी रहेगी। वहीं उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए, साथ ही उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
भर्ती के तहत आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधितम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़