गाजियाबाद में आयोजित ‘शिक्षक-स्नातक सम्मेलन’ में शामिल हुए सीएम योगी, बीजेपी उम्मीदवारों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद जिले में आयोजित ‘शिक्षक-स्नातक सम्मेलन’ में शिरकत की। यह सम्मेलन शिक्षक-स्नातक MLC चुनावों में मेरठ-सहारनपुर मंडल निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम योगी ने जनता के भारी समर्थन को लेकर आभार व्यक्त किया।

भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना के अनुरूप, भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षा, विकास, कल्याण, रोजगार, महिला सुरक्षा और दंगाइयों से निपटने जैसे मुद्दों पर समान लगन के साथ काम किया है।” सीएम योगी ने भाजपा उम्मीदवारों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील भी की। सीएम ने कहा कि, “विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों के अंतर से विजयी बनाएं।”

समाजवादी पार्टी पर हमला
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “राज्य में समाजवादी पार्टी की चार सरकारें रहीं। उन्होंने हमेशा राज्य के सामने संकट खड़े किए। यह संकट सुरक्षा, विकास और पहचान का था। इस समय पवित्र शारदीय नवरात्रि चल रही है। कई जगहों पर भव्य रामलीला का आयोजन हो रहा है। अगर समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में होती, तो अब तक दंगे भड़क चुके होते और कर्फ्यू लगा होता।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़