हरियाणा में बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो गए है। जिसे लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्य के सभी लोगों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
गरीबों के उत्थान के लिए कार्य
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, हरियाणा की ‘डबल इंजन’ सरकार किसानों के कल्याण, युवाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान और गरीबों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से निरंतर कार्य कर रही है।”
विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि, “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समर्पित और जनसेवा-केंद्रित नेतृत्व में, हरियाणा विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। विकास और सुशासन की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे, हरियाणा का प्रत्येक परिवार प्रगति और समृद्धि में भागीदार बने, और एक विकसित भारत के निर्माण में राज्य की भूमिका और अधिक सशक्त हो यही मेरी हार्दिक कामना है।”












