ग्वालियर हादसे के घायलों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम मोहन यादव, चिकित्सा अधिकारियों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर हादसे में घायल हुए लोगों से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मुलाकात की।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर हादसे में घायल हुए लोगों से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मुलाकात की। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। शीतला माता मंदिर के पास हुई दुखद घटना में कई लोगों की जान चली गई वहीं कई लोग घायल हुए हैं। ऐसे में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और सीएम मोहन यादव अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। साथ ही उनके परिजनों से बातचीत की।

हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक घायल व्यक्ति को सर्वोत्तम इलाज मिले। चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।”

दुर्घटना की कराई जाएगी जांच
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “इस दुर्घटना की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अगर आवश्यक हुआ, तो और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस कठिन समय में, राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। घायलों के इलाज की व्यवस्था करना और उनके परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़