ISRO ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता

ISRO यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतर्गत सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार SDSC SHAR में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

ISRO यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतर्गत सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार SDSC SHAR में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जिनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिगं और एमटीएस सहित कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में उम्मीदवार shar.gov.in या apps.shar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता
बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 09 नवंबर, 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा, बीएससी पूरा किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एमटीएस और ड्राइवर व अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु-सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निधारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 एवं 35 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़