
बाढ़-बारिश से बेहाल महाराष्ट्र और गुजरात, शाह ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिला। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से हालात की जानकारी ली।













