बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पटना स्थित बीआईटी मेसरा परिसर में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत की। सीएम ने इस अवसर पर 2,476 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन विकास योजनाओं की लागत 11 हजार 464 करोड़ रुपये हैं। मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्रमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग में चयनित चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।