भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में 22,195 पदों बंपर भर्तियाँ निकाली गई हैं। रेलवे में ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए इन पदों को भरा जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिन आवेदकों ने आवेदन किया है उनके लिए एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
एग्जाम शेड्यूल जारी
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी हो गया है। जिसे आप भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। जिससे आप अपनी परीक्षा की तयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।
9 मार्च थी आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के लिए 30 जनवरी 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वहीं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से शुरू हुए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 कर दी गई थी. वही अब इस परीक्षा को लेकर एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
कब होगी परीक्षा?
इस भर्ती के लिए CBT-1 परीक्षा 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 के बीच आयोजित होगी। अभी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किए गए है। परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा के बाद ही रिजल्ट की तारीख घोषित की जाएगी।











