झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तारीख नजदीक या गई है। यह परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होने वाली है। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सामान्य हिंदी और सामान्य इंग्लिश में पकड़ होना बेहद जरूरी है।
अपनी तैयारी को मजबूत करें
परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वो अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए पिछले सालों के पेपर जरूर हाल करें। बता दें कि परीक्षा के लिए पहला पेपर सामान्य हिंदी और सामान्य इंग्लिश का होगा। हालांकि यह एक क्वालिफाइंग पेपर है। लेकिन इसे हल्के में न लें, कई लोग लैंग्वेज के पेपर में गलती कर देते हैं।
ऐसे करें परीक्षा की तैयारी
हिन्दी और इंग्लिश के ग्रामर के नियमों का जरूर ध्यान रखें। मॉक टेस्ट से अपने तैयारी मजबूत करें। JPSC मेन्स परीक्षा में पहले पेपर में अंक लाना बहुत जरूरी है। जनरल इंग्लिश और जनरल हिंदी का पेपर क्वालिफाइंग जरूर है, लेकिन इसमें पास होना जरूरी है।











