RRB यानि रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी भर्ती-2026) भर्ती के प्रथम चरण (सीबीटी-एक) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। जो तीन से पांच नवंबर के बीच आयोजित होगी। इस दौरान कुल 11,127 पद भरे जाएंगे। इसमें आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत 610 पद शामिल हैं।
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
बता दें कि इसके तहत अभ्यर्थियों का चयन मुख्य रूप से पांच चरणों में पूरा होगा। दो चरण में कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। जिसके बाद फिर साइको, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण । प्रारंभिक चरण (सीबीटी-एक) में उम्मीदवारों से वस्तुनिष्ठ प्रकार (एमसीक्यू) के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (रीजनिंग), सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकताकरेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।
सीबीटी-2 दो भागों में होगा
यह चरण सिर्फ अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट करने के लिए क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है। बता दें कि सीबीटी-2 दो भागों में होगा। जिसके पहले भाग में 175 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके जरिए मेरिट निर्धारित होगी। भाग दो संबंधित ट्रेड का होगा जिसमें 75 प्रश्न पूंछे जाएंगे, यह भी क्वालिफाइंग होगा, लेकिन 35 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य है।












