CSIR के अंतर्गत आने वाले नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन ग्रेड 1 के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है वो ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ngri.res.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
पात्रता और आयु सीमा
बता दें कि इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का SSC 10th के साथ संबंधित ट्रेड में ITI उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 04 सितंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा न हो। इसके अलावा आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने पर उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फॉर्म जमा करने के साथ 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।











