यूपी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, शिक्षा विभाग में बंपर वैकेंसी!

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है। अगस्त में करीब 37,299 खाली पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो सकता है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में बम्पर भर्तियाँ निकलने जा रही हैं। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है। अगस्त में करीब 37,299 खाली पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो सकता है। जिसमें बेसिक, माध्यमिक और सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों के अलग-अलग पद शामिल हैं।  

लंबे समय से शिक्षा विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अपडेट है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर अगर सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं तो जल्द ही लगभग 37,299 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा।
बता दें की उच्च शिक्षा निदेशालय ने आयोग के ई-पोर्टल पर 2,107 सहायक प्रोफेसर पदों का भर्ती का प्रस्ताव अपलोड कर दिया है। इससे पहले 111 प्राचार्य पदों की डिटेल भी आयोग को भेजा जा चुका है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रस्ताव की जांच पूरी होने के बाद आगे बढ़ाई जाएगी।

सरकारी शिक्षक का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह बड़ा मौका होगा। माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक सहित अन्य पदों पर करीब 24 हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव जल्द अपलोड होने की संभावना है।
वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद के नगरीय क्षेत्र के लगभग 11 हजार पदों का प्रस्ताव पहले ही आयोग को भेजा जा चुका है, जिसकी फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्राथमिक, जूनियर, माध्यमिक विद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में शिक्षकों और प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सहायक अध्यापक, प्रवक्ता, प्रधानाचार्य, सहायक प्रोफेसर और प्राचार्य जैसे पद शामिल रहेंगे। पहले भर्ती के प्रस्ताव की जांच की जाएगी इसके बाद भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़