सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर के पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 27 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का सुनहरा अवसर सामने आया है।

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, कोर्ट मास्टर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम में ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन के लिए योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल किया होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड में दक्षता होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी शॉर्टहैंड 120 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
इसके साथ ही आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की आयु 56 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है। जमा किए गए आवेदन-पत्र की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट और अंग्रेजी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों की नियुक्ति कोर्ट मास्टर के पद पर की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़