HPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ जाने कैसे करें आवेदन?

HPSC यानि हरियाणा लोक सेवा आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 28 सितंबर से आवेदन शुरू हो जाएंगे।

HPSC यानि हरियाणा लोक सेवा आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 28 सितंबर से आवेदन शुरू हो जाएंगे। इसलिए जो भी उम्मीदवार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन के लिए अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी पूरी की होनी चाहिए।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क
हरियाणा राज्य के सभी उम्मीदवार एवं दिव्यांगजन निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा भी निर्धारित गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 19 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़