ITBP यानि इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस की ओर से हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से स्टार्ट हो जाएगी। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है वो 28 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 12th उत्तीर्ण करने के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
आयु सीमा निर्धारित
इसके साथ ही आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अन्य सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।












