NTA ने लाइब्रेरियन के रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें कैसे करें आवेदन?

NTA यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से लाइब्रेरियन के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है।

NTA यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से लाइब्रेरियन के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन पब्लिश होने के 15 दिनों तक निर्धारित की गई है। ऐसे में 21 अक्टूबर 2026 या उससे पहले E-Mail के जरिये अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ले।

कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफलाइन आवेदन डाउनलोड कर लें। अब इसे पूरा भरकर उसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके मेल recruitment@nta.ac.in पर भेज दें। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में Application for the Post of Librarian, NTA जरूर लिखें। भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 62 साल निर्धारित है।

आवेदन के लिए योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से लाइब्रेरी साइंस/ लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री प्राप्त किया होना अनिवार्य है।
केंद्र/राज्य सरकार, PSU या स्वायत्त निकायों के सेवानिवृत्त अधिकारी, जिन्होंने लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन या लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, या इसके समकक्ष पद पर काम किया हो। इसके साथ ही लाइब्रेरी मैनेजमेंट में 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़