स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। SBI की ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।
आयु-सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है। पदानुसार आयु 28, 32, 35, 36, 40, 42, 55 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, एमबीए या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी गई है।











