सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। बता दें कि सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़, राजस्थान में टीचिंग के साथ ही नॉन टीचिंग के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के तहत फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से भरा जा सकता है।
आवेदन की प्रक्रिया
इस भर्ती के तहत ऑफलाइन आवेदन निर्धारित पते पर पहुंचाने की लास्ट डेट 7 नवंबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार सैनिक स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट sschittorgarh.edu.in पर जाकर ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसे भरकर सभी संबंधित दस्तावेजों को अटैच करें। जिसके बाद सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़, payable at Chittorgarh के फेवर में फीस के रूप में 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट अटैच करें और उसे To, The Principal, Sainik School Chittorgarh, Bhilwara Road Rajasthan 312021 के पते पर भी दें।
पात्रता और आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिएअभ्यर्थी ने चार साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स NCTE से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50 प्रतिशत के साथ (मैथिमेटिक्स) और बीएड कंपोनेंट के साथ किया हो। या फिर बैचलर/ ऑनर्स डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ और बीएड कंपोनेंट पास किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी का सीटीईटी पेपर 2 क्वालीफाई होना भी जरूरी है। वहीं आयु सीमा के तहत 31 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 50 साल से ज्यादा न हो।











