SSC यानि कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1871 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहता है वो अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं,
आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 08 से लेकर 10 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु-सीमा की निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क का भुगतान
इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।











