उतर प्रदेश में प्राइमरी टीचर के 12405 रिक्त पदों पर आवेदन का कल आखिरी मौका, जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया करें पूरी

UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्राइमरी टीचर के 12405 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।

UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्राइमरी टीचर के 12405 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपने आवेदन फॉर्म नहीं भरे हैं वो जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

योग्यता और आयु सीमा
बता दें कि इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड बीटीसी बीएलएड आदि पास किया हो और साथ ही यूपी टीईटी या सीटीईटी एग्जाम भी क्वालीफाई किया होना अनिवार्य है। वहीं भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। शहरी क्षेत्रों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी। इसके अलावा एफिलिएटेड प्राइमरी स्कूल एडेड स्कूल के लिए अधिकतम उम्र 62 साल निर्धारित है।

आवेदन शुल्क का भुगतान
वहीं अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। एससी, एसटी वर्ग को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएच (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए फीस 300 रुपये निर्धारित की गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़