UKSSSC ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ जानें कैसे करें आवेदन?

UKSSSC यानि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। UKSSSC यानि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। ग्रुप-सी के कुल 553 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहता है वो ऑफिशियल वेबसाइट ukssscrecruitment.in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख
भर्ती के तहत 7 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म में सुधार करने की तिथि 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।

आयु सीमा की गई निर्धारित
भर्ती के तहत उम्मीदवारों की आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है वहीं अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़