UPSC ने जारी किए मई भर्ती परीक्षा के नतीजे, यहाँ चेक करें अपना रिजल्ट  

UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने मई 2026 में विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खतम हो गया है। UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने मई 2026 में विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

यहाँ देखें अपना रिजल्ट
जो उम्मीदवार परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वो उम्मीदवार अब अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। UPSC की ओर से चुने गए उम्मीदवारों को डाक से अलग-अलग भी सूचित कर दिया गया है। आयोग ने विभिन्न विभागों में भर्ती निकली थी, जिसमें वैज्ञानिक ‘बी’ (बैलिस्टिक्स) – केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय, गृह मंत्रालय; रिसर्च ऑफिसर (नेचुरोपैथी) – आयुष मंत्रालय; सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ माइन्स –इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स, खान मंत्रालय जैसे कई पद शामिल हैं।

अन्य उम्मीदवारों के आवेदनों पर विचार
UPSC ने मई-2026 भर्ती परिणाम जारी करने के साथ यह स्पष्ट किया कि अन्य उम्मीदवारों के आवेदनों पर भी उचित रूप से विचार किया गया। लेकिन उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाना या पद के लिए उनकी सिफारिश करना संभव नहीं हो सका।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़