UPSSSC वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026, कुल 1308 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में UPSSSC वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में UPSSSC वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

फार्मासिस्ट के कुल 1308 पदों पर भर्ती
बता दें कि इस भर्ती के जरिये वेटरनरी फार्मासिस्ट के कुल 1308 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 12 अक्तूबर निर्धारित है।

चयन प्रक्रिया जानिए
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़