दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के छात्रों और युवाओं के लिए नई सौगातें दी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत द्वारका के छात्रों और युवाओं को बेहतर शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के नए मौके देने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक संदीप सहरावत भी मौजूद रहे।
कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास
इन प्रोजेक्ट्स में द्वारका, सेक्टर 16-B में एक नया को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, NSUT ईस्ट कैंपस में छात्राओं के लिए एक नया हॉस्टल, 3 ITI में हाई-टेक ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’, ओखला में G.B. पंत इंटीग्रेटेड कॉलेज और पॉलिटेक्निक का शिलान्यास और NSUT में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब और फैकल्टी ऑफिस बिल्डिंग का शिलान्यास शामिल है।
युवा नए मौकों का लाभ उठाए
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में दिल्ली के युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। हमारी कोशिश है कि दिल्ली का हर युवा नए मौकों का लाभ उठाए और अपनी प्रतिभा से देश की तरक्की में योगदान दे।”












