दिल्ली में ‘ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट’ शुरू किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के इस प्रोजेक्ट का उद्देशय है पुराने कपड़ों को कचरा न बनने देना और रीसाइक्लिंग के जरिए सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देना। इसके तहत दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की अगुवाई में, दिल्ली सरकार, DLWO, DMRC, SULM, ReSpun और Clothes Box Foundation के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर MoU पर हस्ताक्षर किए गए।
‘अर्पण’ डोनेशन सेंटर बनाए जाएंगे
बता दें की दिल्ली सरकार की यह पहल साफ-स्वच्छ दिल्ली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। दिल्ली सरकार की इस पहल के तहत पुराने कपड़ों का दान किया जा सकेगा। इस पहल के तहत, जल्द ही दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर ‘अर्पण’ डोनेशन सेंटर बनाए जाएंगे, जहां लोग अपने पुराने कपड़े दान कर सकेंगे। जिसके बाद इकट्ठा किए गए कपड़ों को रीसाइक्लिंग किया जाएगा, जिससे कपड़ों का कचरा कम होगा और पर्यावरण के अनुकूल काम को बढ़ावा मिलेगा।
महिलाओं को मिलेगा रोजगार
दिल्ली सरकार की इस पहल से महिलाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “जल्द ही दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर ‘अर्पण’ केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां पुराने कपड़े दान किए जा सकेंगे। वहीं इसके अलावा धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किए गए कपड़ों और अन्य पवित्र सामग्री का भी सम्मानपूर्वक पुनः उपयोग और रीसाइकिल किया जाएगा”।











