26 जुलाई को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा

हरियाणा की नायाब सैनी सरकार की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेल योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

हरियाणा की नायाब सैनी सरकार की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेल योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इसी तहत भिवानी के स्थानीय पंचायत भवन में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेल आयोजित किया जाएगा। जो सुबह 9 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। इस मेले का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

पात्र परिवारों को योजना का लाभ
इस मेले में 19 विभाग अपने-अपने सहायता केंद्र स्थापित करेंगे। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम हैं उन परिवारों को आमंत्रित किया गया है। पात्र परिवार के किसी एक सदस्य को उसकी योग्यता और इच्छा के अनुसार उपयुक्त योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

प्रशासन की पात्र परिवारों से अपील
बता दें कि इस मेले में ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं डेयरी, बागवानी, कौशल विकास, रोजगार, महिला विकास, मत्स्य पालन, उद्योग एवं वाणिज्य, विकास एवं पंचायत सहित विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी दी जाती है और पात्र परिवारों के एक सदस्य को आवेदन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसे लेकर प्रशासन ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे मेले में अपने जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर पहुँचें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति तो मजबूत होगी ही इसके साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।  

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़