योगी सरकार का बड़ा तोहफा, काशी में धरातल पर उतरेगी मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना

योगी सरकार अपनी महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” को काशी की धरती से धरातल पर उतारने जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान अपने दौरे के दूसरे दिन यानि 8 जुलाई को सीएम योगी काशी से प्रदेश के शिक्षा जगत को एक ऐतिहासिक सौगात देने जा रहे है। योगी सरकार अपनी महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” को काशी की धरती से धरातल पर उतारने जा रही है।

इलाज की चिंता होगी खत्म
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना से वाराणसी मंडल के चारों जिलों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के हजारों शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के परिवारों को गंभीर बीमारियों में इलाज की बड़ी चिंता से मुक्ति मिल जाएगी। काशी से शुरू होने वाली यह पहल पूरे प्रदेश के लाखों शिक्षा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का नया अध्याय साबित होगी।

वाराणसी मंडल के 4 जिलों को मिलेगा लाभ
योजना को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक हेमंत राव ने बताया कि वाराणसी मंडल के 7,417 बेसिक विद्यालयों में कार्यरत कुल 66,205 पात्र कर्मचारियों को सीधे तौर पर इस कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। वहीं इसमें नियमित शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और कस्तूरबा विद्यालयों के स्टाफ को भी शामिल किया गया है। योगी सरकार के इस फैसले से  यह साफ है कि सरकार ने सबको सामाजिक एवं समान सुरक्षा की गारंटी दी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़